शाहबाद: हरियाली बाजार स्थित धर्म कांटा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत
हरियाली बाजार स्थित धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकासखंड हरियावां के गांव कल्याणी निवासी दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।