रानीगंज के भरत मिलाप में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
रानीगंज, प्रतापगढ़। नगर में आयोजित भरत मिलाप समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन की झांकी देखने के लिए आसपास के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। डीजे की धुन और आकर्षक विद्युत सजावट के बीच युवा झूमते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। देर रात तक पूरा क्षेत्र उत्सवमय बना रहा। जगह जगह काफ़ी सारे लाउडस्पीकर लगाकर मंच सजाया गया है।
रानीगंज #भरतमिलाप #प्रतापगढ़ #धार्मिकआयोजन #जयश्रीराम #सनातनसंस्कृति #रानीगंजकीहलचल #प्रतापगढ़कीखबरें #भरतमिलापमहोत्सव #उत्तरप्रदेश
Pratapgarh, Pratapgarh | Nov 4, 2026