#ब्रेकिंग_न्यूज_रानीगंज_प्रतापगढ़
#फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी में #लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रानीगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
स्कॉर्पियो चालक मोहम्मद तमीम रानीगंज थाना क्षेत्र से अपने घर हैसी गांव, थाना मान्धाता जा रहे थे। वहीं, फॉर्च्यूनर चालक विकास मिश्रा लखनऊ से #फतनपुर थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कायस्थ पट्टी के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार 10 वर्षीय बालक मोहम्मद करमान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने सड़क से हटवाया , जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।