#बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से #भाजयुमो के #जिला #महामंत्री की दर्दनाक मौत
#परिवार संग डीबी मॉल #भोपाल के पास बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से भाजयुमो के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। दिव्यऋषि को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाने का भरसक प्रयास किया। एम्स ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रशासनिक लापरवाही पर भारी आक्रोश है..