रूपवास: रूपवास में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 350 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देश पर शनिवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति रूपवास की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा समिति अध्यक्ष ऋषि गुप्ता ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 350 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण हुआ।