*BREAKING: आरोन नगर परिषद् में 420 का खेल! फर्जी शपथ पत्र से दूसरे के नाम काट दी मकान की टैक्स रसीद*
*वही कंप्यूटर ऑपरेटर, वही FIR 77/2018 वाला आरोपी - अब राजस्व बाबू / ARI बनकर कर रहा वसूली*
*आरोन।* नगर परिषद् आरोन एक बार फिर सुर्खियों में है। फरियादी शशांक जैन ने गंभीर आरोप लगाया है कि नगर परिषद् के कंप्यूटर ऑपरेटर (भृत्य) संजीव कुशवाह ने फर्जी शपथ/सहमति पत्र के आधार पर उसके निजी मकान/प्लॉट की टैक्स रसीद किसी अन्य व्यक्ति के नाम काट दी है।
*कौन है ये ऑपरेटर?*
जिस ऑपरेटर की बात शशांक कर रहा है, वह कोई नया नहीं है। यही है FIR No. 77/2018 थाना आरोन का आरोपी संजीव कुशवाह।
आरोप है कि इसने -
1. कागजों में हेर-फेर कर चपरासी से नियमितीकरण का सफर तय किया,
2. फिर प्रमोशन लेकर ARI / राजस्व प्रभारी बन गया (न.प. आदेश क्र. 3797 / 31.12.2025)
3. जबकि इसका आपराधिक प्रकरण आज भी कोर्ट में लंबित है।
*कोर्ट का आदेश आज भी थाने में बंद*
इस FIR में JMFC आरोन ने MJC R/59/23 में दिनांक 23.02.2024 को आदेश दिया था कि खात्मा नहीं, इसे खारिजी मानकर CJM गुना भेजा जाए। पर eCourts पर आज 28.09.2026 तक Guna में FIR 77/2018 पर Total Cases 0 है। यानी पुलिस ने आज तक आदेश ही नहीं माना।
*RTI भी दबाई, डाक विभाग कह रहा Delivered*
जब इस पूरे खेल पर RTI लगाई गई (Speed Post No. EI707209659IN), India Post की Tracking साफ कह रही है - *23.06.2026 को 14:22 बजे Aron S.O. में Delivered*।
लेकिन PIO थाना आरोन ने लिखा - "आवेदन मिला ही नहीं" और SP गुना ने प्रथम अपील 30-A/2026 दिनांक 08.09.2026 को खारिज कर दी। मामला अब *राज्य सूचना आयोग भोपाल में द्वितीय अपील* में है।
*फरियादी की जुबानी*
शशांक जैन का कहना है - _"मेरे मकान की रसीद फर्जी शपथ पत्र से दूसरे के नाम काट दी गई, जब विरोध किया तो वही व्यक्ति आज राजस्व वसूल रहा है।"_
अब देखना होगा कि CMO साहब इस पर कार्यवाही करते हैं या हमेशा की तरह मामले को ठंडे बस्ते में डालकर खानापूर्ति कर देंगे?
*किशन कश्यप, दैनिक साधना न्यूज़, मो. 9098718522*
#AarónNagarParishad
#GunaNews
#MPNews
#420KaKhel
#FIR772018
#RTI
#rajyasuchnaaayog SP Guna MP Collector Office Guna