पटियाली: ग्राम दरियावगंज क्षेत्र से पटियाली थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली कस्बा के एक मोहल्ला से नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह ने वांछित अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम नगला धीमर थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद को दरियावगंज क्षेत्र के गिरफ्तार किया है।