पटियाली: कांतौर के प्रधान ने 40 मनरेगा मजदूरों से काम कराने के बाद नही किया उनका भुगतान, पीड़ितों ने SDM से की शिकायत
कांतौर के ग्राम प्रधान पर मनरेगा मजदूरों से काम कराने के बाद भुगतान न करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर भाकियू स्वराज के जिला महासचिव अनार सिंह वर्मा ने जिलाधिकारी मेधा रुपम को संबोधित शिकायती पत्र अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा है। शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान कांतौर विक्रम सिंह ने छह माह पूर्व 40 मनरेगा मजदूरो से काम करा लिया। लेकिन भुगतान नहीं किया।