पटियाली: मौहल्ला बक्कालान में घर मे घुसकर दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बक्कालान का है। जहां रहने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शिकायत की गई है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगा है। वहीं एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।