कुलपहाड़: स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने कुलपहाड़ में बनाई रणनीति
झांसी-इलाहाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं। दोनों ही दलों की ओर से स्नातक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए संपर्क अभियान तेज करने की तैयारी की जा रही है।