गिरिडीह: रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे पर स्टेशन रोड लाइन मस्जिदों समेत सभी मस्जिदों में अदा की गई नमाज
रमजानुल मुबारक महीने के तीसरे जुम्मे पर स्टेशन रोड लाइन मस्जिदों समेत सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी।शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे सभी मस्जिदों में जुमें की विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिद में जगह कम पड़ जाने की वजह से स्टेशन रोड में बारिश के बीच भीगते हुए रोजेदारों ने सड़क पर नमाज अदा की।