तारानगर: तारानगर से विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठोड़ ने गहलोत के बयान को बेबुनियाद, तर्कहीन और भ्रामक बताया
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत जी को शायद अपने ही कार्यकाल की यादें ताजा हो रही हैं,जब उनकी सरकार एक वर्ष भी पूरे नहीं कर पाई थी कि दो खेमों में बंट गई थी। तत्समय सरकार के मंत्री-विधायक 34 दिनों तक एक पांच सितारा होटल में कैद रहे। यहां तक की गहलोत जी ने अपने सहयोगियों को ‘निकम्मा और नकारा’ कहकर अपमानित भी किया था। मैं उनके बयान की कड़ी निंदा करता हूं।