तारानगर: तारानगर कस्बे के वार्ड 28 में मारपीट कर नगदी व चेन छीनने का आरोप, आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
तारानगर के वार्ड 28 के सुभाष चंद्र पुत्र नंदकिशोर सोनी ने रिपोर्ट दी है कि वह रात को अपने घर आ रहा था। आरोप है देर रात्रि को चौक पर पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए हुए चेतनराम, श्याम सुंदर, गोविंदराम,मनीष कुमार, मैना विजय कुमार ने उसका रास्ता रोककर थप्पड़ मुक्कों के साथ मारपीट की इसी दौरान उन्होंने नकदी व चैन भी निकाल ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।