तारानगर: गाजुवास गडाना में बिजली लाइनों के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, 29 जून को होगी जिला स्तरीय महापंचायत
तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गाजुवास गडाना पुनरास कोहिना लुनास खरतवास के किसानों की बैठक गाजुवास गडाना में धनसिंह पूनिया कोहिना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उमरावसिंह ने बताया कि सर्वसहमति से यह निर्णय किया गया है की आगामी 29 जून 2025 को सुबह 9 बजे गाजुवास गडाना में बड़ी महापंचायत रखी गई है। नेमजी गड़ाना ने बताया कि बिजली व कृषि संबंधित 6 सूत्री मांगे रखी गई।