तारानगर: तारानगर नहर में डूबने से युवक की मौत मामले में गोताखोर नरेन्द्र सांगवान ने नहर से मोबाइल फोन ढूंढने में सफलता हासिल की
तारानगर में इंद्रा गाँधी नहर में डूबने से कांधराण के युवक की हुई मौत मामले में तारानगर थाना पुलिस ने मृतक युवक के फोन व कपडे ढूढऩे के लिए सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में तारानगर एसएचओ गौरव खिडिय़ा के सानिध्य में करीब 4 घंटे चला सर्च अभियान चला। जिसमें गगोर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोताखोर नरेंद्र सांगवान ने कड़ी मेहनत के बाद नहर से फोन को ढूंढ लिया।