तारानगर: तारानगर में घर बनाते समय पेड़ काटने से पक्षियों का घोंसला टूटा, घर बनते ही बांटे पक्षियों के सैकड़ों घर
हरीश धेरङ को घटना में काफी दुख हुआ,जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि जब भी उनका घर तैयार होगा, वैसे ही वे पक्षियों के लिए कुछ अनोखा करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपने घर में एक सामाजिक कार्यक्रम रखा और इस कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को कपड़ा, नगदी व अन्य रस्मों को छोड़ कर उन्होंने घर की वह घटना याद करते हुए पक्षियों के लिए सैकड़ो लकडिय़ों के घर प्रदान किए।