हज़ारीबाग: विद्युत आपूर्ति के विरोध में सांसद का महाधरना, महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद 5 घंटे में समाप्त
हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले में पिछले एक पखवाड़े से जारी भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से त्रस्त जनता का धैर्य टूट गया। सांसद मनीष जायसवाल के आह्वान पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कार्यालय के बाहर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े लोगों और हजारों आम नागरिकों ने महाधरना में भाग लिया जो साम बजे समाप्त हो गया।