हज़ारीबाग: नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी ने कटकमसांडी थाना का किया घेराव
हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में 7 जून को एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में सोमवार को एग्यारह बजे भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य कटकमसांडी थाना पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया