हज़ारीबाग: हजारीबाग: दारू पुलिस ने अवैध लकड़ी के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हजारीबाग जिले के दारू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लकड़ी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करियातपुर (इचाक) निवासी गुड्डू साव (पिता शिव प्रसाद) और राजू कुमार (पिता भुनेश्वर प्रसाद) के रूप में हुई है। ये दोनों तिउज गांव से पिकअप वैन पर अवैध लकडी की ढुलाई कर रहे थे।