हज़ारीबाग: हजारीबाग में बिजली संकट पर जनआक्रोश, जीएम कार्यालय के बाहर महाधरना, सांसद का लिखित आश्वासन
हजारीबाग में बिजली संकट से परेशान जनता ने सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम कार्यालय के बाहर महाधरना दिया। धरना करीब साढ़े पांच घंटे चला। अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। सांसद ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो मंत्री तक का कनेक्शन काटा जाएगा।