प्रतापगढ़: एसपी के निर्देशन में आसपुर देवसरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मारपीट, तोड़फोड़ करने के प्रकरण में दर्ज 02 अभियोगों में वांछित कुल 12 अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। शनिवार को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के कस्बा रामगंज में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद के दौरान मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में दर्ज दो अभियोग में प्रकाश में आये 6 अभियुक्त तथा शान्ति भंग के आरोप में कुल 6 अभियुक्त गिरफ्तार।