प्रतापगढ़: सरुवावा गांव में मंदिर के पास घूर हटाने के विवाद में युवक को जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल
अंतू थाना क्षेत्र के सरुवावा गांव के रहने वाले सुमित (20) का अपने गाँव के बसंत लाल से काफी दिनो से रंजिश चल रही है।सुमित का आरोप है कि बसंत लाल और उनके परिवार के लोग उनके घर के पास बने मंदिर के करीब मे गोबर का घूर लगाए हुए हैं। रविवार को दिन में करीब 2 बजे मंदिर के बगल सफाई करने के लिए सुमित ने उक्त लोगो से घूर हटाने के लिए कहा तो उक्त लोग विवाद करने लगे।