प्रतापगढ़: महाराजगंज के समीप पिकअप ने कार में मारी टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त
गोगलापुर गांव निवासी मत्स्येंद्र नाथ वर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी मारुति कार से घर लौट रहा था। महाराजगंज के समीप एक पिकअप चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी करने पर पता चला की पिकअप चालक पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव का है।