बांसगांव: दुकानदार ने तख्त नहीं दिया तो बेलीपार थाने के पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, शिकायत के बाद एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित
गोरखपुर में एक पुलिस वालों पर एक दुकानदार को थाने में बंद कर जमकर पीटने का आरोप लगा है। घटना बेलीपार थानाक्षेत्र की है। दुकानदार का कहना है कि उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने थाने के लोगों को दूसरी बार लकड़ी का तख्त देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उसे थाने लाकर जमकर पीटा गया। दलित वर्ग से आने वाले दुकानदार बसपा के कार्यकर्ता भी हैं।