रेवदर: रेवदर में पंचायती राज चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी, मंडार में 22 और रेवदर में 28 अक्टूबर को होगा मतदान
Reodar, Sirohi | Oct 6, 2026 राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में संशोधन करते हुए जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच पदों के चुनाव की नई तारीखें जारी की हैं।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मंडार में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर तथा रेवदर में 28 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों की मतगणना एवं परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।