जगदलपुर: बस्तर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई
आकाश छिकारा ने बस्तर के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं, जो मुख्य रूप से प्रशासन को सुलभ बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित हैं। कलेक्टर आकाश छिकार की मुख्य प्राथमिकताएं ,जन सुलभ प्रशासन जिला प्रशासन को जनता के लिए और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना है।