जगदलपुर: बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण
बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं।