जगदलपुर: रजत जयंती वर्ष में श्री बालाजी मंदिर को स्वर्ण कलश से सुशोभित किया जाएगा, 28 जनवरी को विधि विधान से होगा स्थापित
श्री बालाजी मंदिर का 25 वां वार्षिक उत्सव रजत जयंती के रूप में 26 जनवरी से शुरू होगा।पांच दिवसीय यह उत्सव 26 जनवरी से 1फरवरी तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विषय में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बालाजी मंदिर समिति की सदस्यों ने बालाजी मंदिर के रजत जयंती वर्ष में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। ,