जगदलपुर: श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू, यज्ञशाला निर्माण के लिए महापौर संजय पांडे ने किया भूमि पूजन
शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यज्ञशाला निर्माण एवं आमंत्रण कार्ड वितरण के लिए विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह धार्मि