पटाखे चलाने की बात पर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष! लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर बरसे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कोटा। दीपावली पर पटाखे चलाने की मामूली बात ने पड़ोसियों के बीच ऐसा तूल पकड़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कोटा के नयापुरा बस स्टैंड के पास बीती रात दो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई और लाठी-डंडे चलने लगे।
बताया जा रहा है कि पटाखे चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई।
पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।
पटाखों की चिंगारी ने पड़ोसियों के रिश्तों में लगा दी आग, अब CCTV फुटेज में सामने आई झगड़े की तस्वीरें।
#Kota #KotaNews #Nayapura #CCTVFootage #KotaPolice #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 11, 2026