पटना ग्रामीण: जीपीओ गोलंबर के पास मंत्री नितिन नबीन ने अंडरग्राउंड सब-वे परियोजना का निरीक्षण किया
मल्टी मॉडल हब के समीप सब-वे परियोजना का बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे निरीक्षण किया। 106 करोड़ रुपए कि इस परियोजना से पटना वासियों को अब पटना जंक्शन के पास ही एयरपोर्ट वाली सुविधा मिलेगी। दरअसल मल्टी मॉडल हब को जोड़ने वाली 440 मीटर लंबी भूमिगत सब-वे का निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।