कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच झड़प के बाद हुई फायरिंग, एक युवक हुआ घायल
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच देर रात झड़प की घटना हुई. झड़प की घटना के बाद कई राउंट फायरिंग की गई. घटना में एक युवक घायल हो गया है. उसके सिर में गंभीर चोट है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।