कांके: रांची एयरपोर्ट से सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन हुए दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2024 आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिये इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होनी है। इस बैठक में झारखंड के भी कई नेता शामिल हो रहे हैं। सीएम चम्पाई सोरेन और कल्पना सोरेन बैठक में शामिल होने के लिये दिल्ली रवाना हो गए।