कांके: रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू रोड से पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2024 रांची पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी महिलाओं की उम्र करीब 20-24 वर्ष के बीच है।पकड़ी गयी तीनों बांग्लादेशी महिलाओं का नाम और पता पूछने इनके द्वारा फर्जी तरीके से बनाये गये आधार कार्ड दिखाया गया।