कांके: रांची के पंडरा सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल के आवासीय परिसर से एक महिला का शव हुआ बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2024 रांची के पंडरा सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल के आवासीय परिसर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मृतक महिला का नाम शोभा साहू बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।