*1 साल से फरार 12.600 kg अफीम तस्करी में ₹10,000 का इनामी एनडीपीएस का वांछित आरोपी गिरफ्तार*
*डीएसटी(चोरी निरोधक टीम) चित्तौड़गढ़ द्वारा 10 हजार इनामी मुलजिम सोनू को रतनगढ़ मप्र से डिटेन किया*
#चित्तौड़गढ़, 02 नवंबर 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 01 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी वांछित आरोपी सोनू पिता बद्री लाल शर्मा निवासी हाथीपुरा थाना रतनगढ़ मप्र को डिटेन किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व बेगू थाने के 12.600 किलो अवैध अफीम तस्करी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में सोनू शर्मा फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। डीएसटी की विशेष टीम रामावतार (प्रभारी) मय जाब्ता कांस्टेबल दुर्गेश, पदम कुमार, पुरखाराम के टीम प्रभारी रामावतार ने तकनीकी तरीके से ट्रेस करते हुए रतनगढ़ सिंगोली रोड पर नाकाबंदी की। आर�
3 views | Chittorgarh, Rajasthan | Nov 2, 2026