*डोडा चूरा तस्करी के मामले मे फरार 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़,02 नवंबर 2026। पुलिस थाना बस्सी ने डोडा चूरा तस्करी के वर्ष 2021 के प्रकरण में करीब 2 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मनोहर सिंह को टोंक जिले की निवाई थाना पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: दिनांक 23.10.2021 को हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर एक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी में पिकअप से 4 क्विंटल 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना बस्सी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:- मनोहर सिंह पिता जुगत सिंह देवराज जाति राजपूत निवासी सोलंकीया तला थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण
पुलिस टीम:
एएसआई भेरूलाल, कांस्टेबल मटुल,नन्दकिशोर।