मुरैना नगर: लोहरिया पुरा गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में पोरसा से जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले की पोरसा तहसील क्षेत्र के लोहरिया पुरा गांव में रहने वाली एक महिला ने आज दोपहर अज्ञात कारणों के चलते घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।पता चलते ही परिजन महिला को पोरसा अस्पताल लेकर आये यहाँ डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।आज शाम जिला अस्पताल आते ही डियूटी पर उपस्थिट डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया।