मुरैना नगर: जौरा रोड पर श्रीजी कॉलेज के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सेहराना गांव में रहने वाला एक युवक आज दोपहर गांव से मुरैना बाजार आ रहा था।तभी जौरा रोड स्थित श्रीजी कॉलेज के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।जिससे युवक घायल हो गया।घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया यहाँ डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने इलाज किया प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को वार्ड में भर्ती कर दिया जहाँ उसका इलाज जारी है।