मुरैना नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प
वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जिला अस्पताल के पीछे जारी रही।कर्मचारी विगत 22 अप्रैल से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हुए है।हड़ताल पर वैठने से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है।पीएचसी तथा सीएससी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई है।