मुरैना नगर: गौमाता के लिए प्रत्येक विधानसभा में बनेगा रामा धाम, मुरैना में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी नींव
ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी आज अल्प प्रवास पर मुरैना आये यहाँ उन्होंने सर्किट हाउस पर गौसेवकों से कहा कि रामा धाम में गौमाता को रखने और उनकी सेवा करने के लिए संकल्प लिया है।उन्होंने कहा की दयनीय हालत में आवारा विचरण करने वाली गौमाता एवं गौवंश की दशा सुधारने के लिए देश की प्रत्येक विधानसभा में रामा धाम का निर्माण किया जा रहा है।