मुरैना नगर: बागचीनी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार 3 मजदूर हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र की जौरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर एक एम्बुलेंस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन मजदूर घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया है और इलाज जारी है।बताया जा रहा है की तीनों घायल मजदूर चित्रकूट के रहने वाले है और यहाँ ईंट भट्टा पर मजदूरी करते है।