भंडरिया: भंडरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 50 किलो से अधिक मिठाइयां नष्ट
भंडरिया मुख्यालय में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार और इंदिरा गांधी चौक के आसपास किराना दुकानों, फूड कॉर्नर और होटलों में जांच और छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने किया। जांच के दौरान कई दुकानों और होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान कुछ जगहों पर मिठाइयों में प्रतिबंधित खाद्य रंग