भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक और पंचायत सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षक वीरेंद्र चौधरी ने ग्राम सभा की महत्ता बताते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में इसकी अहम भूमिका है और योजनाओं के चयन से लेकर क्रियान्वयन तक पारदर्शिता जरू