केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरकर महाराष्ट्र के यात्री की मौत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप एक यात्री अचानक खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे गौरीकुंड पुलिस चौकी को मिली। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं डीडीएमओ रुद्रप्रयाग के निर्देश पर एसडीआरएफ सोनप्रयाग, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड और आपदा मित्र की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर यात्री का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान **59 वर्षीय यशवंत किसनराव थोरात, निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के बाद शव को गौरीकुंड पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां से शव वाहन के माध्यम से रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#KedarnathDham #KedarnathYatra #Rudraprayag #Gaurikund #Accident #SDRF #Rescue #Uttarakhand