केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड में खाई में गिरा महाराष्ट्र का यात्री, मौत!! छौड़ी गधेरे के पास हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव,, डेंजर प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश!!
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप एक यात्री अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में महाराष्ट्र निवासी 59 वर्षीय यात्री की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
चौकी गौरीकुंड से सोमवार सुबह करीब 10:06 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को यात्री के खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड समेत डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीमों को मौके पर भेजा। रेस्क्यू अभियान के दौरान यात्री को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान यशवंत किसनराव थोरात (59 वर्ष), निवासी गणेशनगर, पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। घटना के बाद संबंधित टीमों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।