कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 162 शिकायतों में से 5 का हुआ निस्तारण, कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम वित्त ने की
कोरांव तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम वित्त विनीता सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 162 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से राजस्व विभाग से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद, तहसीलदार रोशनी सोलंकी आदि ने शिकायत सुनी।