Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
jkdhari
No video available
15
जदयू छात्र नेता जिला अध्यक्ष श्री #शशि_रंजन उर्फ #मोनू जी जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी
24.6k views |
Sheikhpura, Sheikhpura
| Aug 5, 2021
#शशि_रंजन
#मोनू
MORE NEWS
चेवाड़ा नगर पंचायत में कितना हुआ विकास? देखिए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026
भूमि चिह्नीकरण, अतिक्रमण हटाने और नीलामपत्र मामलों पर डीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश। जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, जन-समस्याओं के निष्पादन कराने को लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत लंबित भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जिले के सभी नगर निकायों (नगर परिषद व नगर पंचायत) में सड़कों के किनारे और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान (अतिक्रमण हटाओ अभियान) चलाने का सख्त आदेश दिया। समीक्षा के क्रम में नीलामपत्र के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। और प्रक्रिया में तेजी लाते हुए बॉडी वारंट जारी करें और संबंधित व्यक्तियों को विधिवत नोटिस तामील कराएं। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए लंबित राशि की वसूली जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। रेफरल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 'दीदी की रसोई' के भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराकर चालू करने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों और परिजनों को इसका लाभ मिल सके। उनके द्वारा बताया गया कि लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कराने हेतु जनसमाधान पोर्टल, सहयोग पोर्टल, 'हर घर तिरंगा' अभियान और भूमि स्थानांतरण से जुड़े जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनका निष्पादन केवल कागजी न होकर पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सीमा के भीतर करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इस महत्वपूर्ण सोमवारीय समीक्षा बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी, इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी (BDO/CO आदि) भी बैठक में उपस्थित थे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 10, 2026
डीएम शेखर आनन्द शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में होगा। जिसमें प्रातः 07.00 बजें पूर्वाहन में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तपश्चात 8.45 पूर्वाहन में माननीय मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जी का परेड ग्राउंड में आगमन। समारोह में पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग बैंड. पार्टी के साथ परेड में भाग लेने वाले कुल 05 टी0डब्लू0आई0सी0, बी0एम0पी0 , बीएमपी, डी0ए0पी0 महिला, एवं बी॰एच॰जी॰ के प्लाटूनों द्वारा भाग लिया जायेगा। 13 अगस्त 2026 को पूर्वाभ्यास पूर्ण किया जाएगा। सभी कार्यालय प्रधान अपने स्तर से झंडोत्तोलन से संबंधित तैयारी कर लेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में मुखिया जी द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। जिला के महादलित टोलों में झंडोतोलन टोले के सबसे बुजूर्ग व्यक्ति द्वारा किया जाना है तथा। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी अवश्य करा लेंगे ताकि झंडोत्तोलन में किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो अन्यथा जवाबदेही तय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरूषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा जिसके साफ.सफाई एवं रंग.रोगन की जिम्मेवरी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन शेखपुरा को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेवारी अग्निशामन पदाधिकारी को दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीअंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 10, 2026
सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश। आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख समस्याएं शामिल थीं जिनमें जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, आत्मरक्षा हेतु शास्त्र का लाइसेंस दिलाने, रास्ता अवरूद्ध करने, मजदूरी का राशि भुगतान कराने, सनैया पंचायत में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने, सरकारी राशि का गवन करने, नाला निर्माण कराने, पेयजल हेतु मोटर लगाने, छठ घाट निर्माण में सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं लगाने, बिजली बिल में सुधार कराने, आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 10, 2026
जदयू छात्र नेता जिला अध्यक्ष श्री #शशि_रंजन उर्फ #मोनू जी जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी - Sheikhpura News