बछवाड़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है। इन पर मारपीट, महिला से अभद्र व्यवहार, धमकी और दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज थे।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मारपीट, महिला से अभद्र व्यवहार और धमकी के मामले में रानी दो पंचायत के बेगमसराय निवासी पच्चु पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान और लालबाबू पासवान के पुत्र शंभू पासवान फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही, दहेज प्रताड़ना के मामले में वारंटी बेगमसराय निवासी मोहम्मद मुस्लिम के पुत्र मोहम्मद नईम उर्फ कंगन को भी पकड़ा गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेजा गया।