इटाढ़ी: बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: 13 गिरफ्तार, 790 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त
Itarhi, Buxar | Aug 3, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब से जुड़े मामलों में सेवन के आरोप में 7 तथा शराब बरामदगी के मामलों में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।